उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 16-17 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र कल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट अथवा इस डायरेक्ट लिंक https://uphesc51.com/#/app/admit-card से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया हेतु विभिन्न विषयों के कुल 981 पदों पर आवेदन पत्र 9 जुलाई 2022 से 29 अगस्त 2022 तक आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन इसी माह कराया जा रहा है।
परीक्षा तिथि एवं पाली
1. सहायक आचार्य चयन परीक्षा दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल, 2025 को दो पालियों में आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों पर पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जायेगी।
2. दिनांक 16 अप्रैल 2025 को प्रथम पाली में संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृहविज्ञान, चित्रकला, सैन्यविज्ञान / रक्षा अध्ययन, कृषि अर्थशास्त्र, उद्यानिकी तथा द्वितीय पाली में समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, रसायन विज्ञान, संगीत-सितार/वादन, संगीत-तबला की परीक्षा आयोजित की जायेगी।
3. दिनांक 17 अप्रैल 2025 को प्रथम पाली में प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, मानवशास्त्र, वनस्पतिविज्ञान, एशियन कल्वर तथा द्वितीय पाली में संगीत गायन, हिन्दी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणिविज्ञान, विधि, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा तिथि | 16-17 अप्रैल 2025 |
प्रवेश पत्र जारी | 07/04/2025 |
महत्वपूर्ण लिंक
प्रवेश पत्र डाउनलोड करें | https://uphesc51.com/#/app/admit-card |
परीक्षा कार्यक्रम नोटिस | https://doc.sarkariresults.org.in/UPHESC_Subject_Wise_Exam_Date.pdf |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uphesc.org/ |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | https://uphesc51.com/files/Notification.pdf |