Rajasthan staff selection board (RSSB) द्वारा जेल प्रहरी भर्ती प्रक्रिया हेतु आवेदन 24 दिसंबर 2024 से 22 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया हेतु परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को होना है जिसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट अथवा इस डायरेक्ट लिंक https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard से भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली 3:00 से 5:00 तक होगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है की परीक्षा मैं सम्मिलित होने से पूर्व आवश्यक दिशा निर्देशों को आवश्यक रूप से पढ़ लें।
जेल प्रहरी भर्ती प्रक्रिया हेतु शारीरिक मापदंड
पुरुष – ऊंचाई 168 सेमी सीना 81-86 सेमी (फुलाव 5 सेमी)
महिला – ऊंचाई 152 सेमी
शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल इफिशियंसी टेस्ट)
परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों की संख्या के (प्रवर्गानुसार) दस गुना तक सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पेट) होगी। अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा में अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
दौड़ | समय |
पुरुष – 5 किमी | अधिकतम 25 मिनट |
महिला – 5 किमी | अधिकतम 35 मिनट |
महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा तिथि | 12/04/2025 |
परीक्षा शहर जारी | 05/04/2025 |
प्रवेश पत्र जारी | 08/04/2025 |
महत्वपूर्ण लिंक
प्रवेश पत्र डाउनलोड | https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard |
परीक्षा शहर डिटेल्स | https://recruitment.rajasthan.gov.in/knowlocationservlet |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | https://rssb.rajasthan.gov.in/storage/advertisement_item/1734001071.pdf |