बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्षेत्र सहायक के कुल 201 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक उम्मीदवारों से 25 अप्रैल 2025 से 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं आवश्यक दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें। श्रेणीवार पदों की रिक्ति विवरण देखने हेतु आयोग की वेबसाइट https://www.onlinebssc.com/ पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
क्षेत्र सहायक भर्ती 2025: अवलोकन एवं रिक्ति विवरण
भर्ती संगठन। | बिहार कर्मचारी चयन आयोग |
कुल रिक्तियां | 201 |
वेतन/वेतनमान | लेवल – 2 (अपुनिरिक्षित-5200-20200, ग्रेड-पे 1900) |
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से आईएससी/कृषि डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आईएससी/कृषि डिप्लोमा के समकक्ष अन्य किसी शैक्षणिक योग्यता को इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु योग्य नहीं माना जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। इस उम्र सीमा के अंतर्गत सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।
परीक्षा की प्रकृति एवं परीक्षा प्रणाली
बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली-2010 के आलोक में 40 (चालीस हजार) से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जा सकती है। विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित किये जाने की स्थिति में परीक्षा परिणाम समानीकरण की प्रक्रिया अपनाते हुये तैयार की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कोटिवार उपलब्ध रिक्तियों के 05 (पाँच) गुणा संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा हेतु अलग से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।
प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 150. होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 02 घंटा 15 मिनट की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी होगा। अगर हिन्दी एवं अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों में कोई भिन्नता होगी, तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ | 25/04/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21/05/2025 |
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन लिंक | https://www.onlinebssc.com/ |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | https://doc.sarkariresults.org.in/bssc_field_Assistant_2025_SarkariResult_Com.pdf |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.onlinebssc.com/ |