दशहरा के दिन हुई इंडिया बांग्लादेश मैच में चौके छक्के की बरसात, झूम उठा स्टेडियम

By Rajeev Gupta

Updated on:

दशहरा का दिन हो और भारतीय क्रिकेट टीम का मैच हो तो मजा ही कुछ डबल हो जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं इंडिया बांग्लादेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय T20 मैच की। दशहरा के दिन तीसरे T20 मैच में लोगों का पैसा वसूल हो गया। मैच देखकर ऐसा लग रहा था मानो बैट्समैन और स्टेडियम के दर्शन आपस में मैच खेल रहे हो। बाल ग्राउंड में कम और हवा में ज्यादा थी।दशहरा के दिन हैदराबाद के स्टेडियम में हुए मैच में इंडिया ने पहले पारी की शुरुआत की। ओपनर बैट्समैन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए हो।

भारत की पारी

भारत के लिए T20 मैच में तीसरे मैच में भी ओपनिंग संजू सैमसंग और अभिषेक शर्मा ने की। दोनों ही खिलाड़ियों ने शुरू से ही बाउंड्री से रन बनाना चालू कर दिया। दो ओवर में भारत का स्कोर 23 रन था। तीसरे ओवर में साकिब बॉलिंग करने का आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को मेहंदी हसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने के लिए आए और संजू सैमसंग के साथ टावर तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 180 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसी बीच संजू ने अपना पहला T20 अंतरराष्ट्रीय शतक ठोक दिया। मुस्तफिजुर की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में मेहंदी हसन के हाथों में गेंद दे बैठे। तब तक भारत का स्कोर 196 रन 2 विकेट के नुकसान पर था। इसके बाद खेलने आए पराग, जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंद में 34 रन बनाए। और सूर्यकुमार यादव के साथ अच्छी पार्टनरशिप बनाई। सूर्यकुमार मैं भी अपना अर्ध शतक पूरा किया। और कुमार यादव को महमुदुल्लाह ने आउट किया।सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद खेलने आए हार्दिक पांड्या। हार्दिक पांड्या ने आते ही चौके छक्के मारना चालू किया। और रनों की गति और तेजी से बढ़ाई। पराग के आउट होने के बाद रिंकू सिंह आए। हालांकि रिंकू को ज्यादा गेंद खेलने को नहीं मिली। हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद पर चार ताबड़तोड़ चौक और गगनचुंबी छक्को की मदद से 47 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। आखरी बॉल पर रिंकू सिंह ने भी एक छक्का जड़ा। रिंकू सिंह ने चार गेंद पर 8 रन बनाए। पूरे 20 ओवर खेलने के बाद भारतीय टीम ने 297 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

बांग्लादेश की पारी

इसके बाद बांग्लादेश की पारी की शुरुआत हुई बांग्लादेश की ओर से शुरुआत करने आए परवेज और हसन. बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली गेंद पर मयंक यादव ने परवेज को रियान पराग के हाथों कैच करवा दिया. एक विकेट होने के बाद अब यह पहाड़ जैसा है स्कोर और बड़ा दिखने लगा। इसके बाद बांग्लादेशी कप्तान संतो खेलने आए और दोनों ने मिलकर 35 रन की साझेदारी की। यह 35 रन 3 ओवर में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बनाए। चौथे ओवर में हसन सुंदर की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती के हाथ कैच आउट हो गए। फिर उसके बाद विकेटकीपर दास बैटिंग करने आए जिन्होंने आते ही तेजी से पारी खेलने चालू किया और ताबड़तोड़ 25 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 42 रन का योगदान दिया। वह रवि बिश्नोई का शिकार बने। इसके बाद तौहीद खेलने के लिए आए। जिन्होंने तीन छक्के पांच चौकों की मदद से 150 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाएं और वह अंत तक आउट नहीं हुए। इसके अलावा बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी का अंक भी नहीं पार कर पाया। और बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में कुल 164 रन ही बना सकी। और भारत में तीसरा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच कल 133 रन से विजय कर लिया। इसके साथ ही भारत में तीनों T20 मैच में बांग्लादेश को हरा दिया। और सीरीज अपने नाम कर ली

रिकॉर्ड्स

1: तीसरी T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए जिसमें भारत ने T20 मैच में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 297 रन बनाया। इससे पहले 2023 में नेपाल और मंगोलिया के बीच हुए मैच में 314 नेपाल ने बनाए थे। जबकि इससे पहला दूसरा सर्वाधिक स्कोर अफगानिस्तान का 278 रन था जो कि उसने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था।

2: तीसरे अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में भारत ने एक पारी में सर्वाधिक छक्के बनाने का रिकॉर्ड भी चौथा स्थान प्राप्त किया। सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड नेपाल के नाम पर है जिन्होंने 26 छक्के एक पारी में लगाए थे। इसके बाद जापान 23 छक्के इसके बाद अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज और भारत में 22-22 छक्के लगाए हैं।

3: तीसरे अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में भारत में एक पारी में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया भारत ने पूरी पारी में कुल 47 बाउंड्री लगाई है। इससे पहले चेक गणराज ने 43 बाउंड्री लगाई थी।

4: इसी T20 मैच में दूसरे विकेट की साझेदारी में भी भारत में रिकॉर्ड बनाया भारत ने 173 रनों की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए की और इसी दी में भारत ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

5: एक और रिकॉर्ड भारतीय टीम ने बनाया भारत ने एक T20 पारी में 5 गेंदबाजों ने 40 साल से अधिक रन दिए, भारत में यह बांग्लादेश की गेंदबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया।

Rajeev Gupta

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Leave a Comment